फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महासम्मेलन में जुटेंगे 14 जिलों के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। युवा समाज मंच की तरफ से नौ अप्रैल को शामली में युवा महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तीन मंडल के 14 जनपदों से युवा शामिल होंगे।
विज्ञापन

तैयारियों के सिलसिले में शुक्रवार को शामली नगर पालिका में प्रेसवार्ता की गई। युवा समाज मंच की ओर से अधिवक्ता यतेंद्र चौधरी ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में युवाओं को उनका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता है। इसीलिए युवा महासम्मेलन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को रोजगार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएंगी। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सांसद संजीव बालियान सहित विभिन्न नेता अपने विचार रखेंगे। साथ ही प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल के 14 जनपदों के युवाओं को बुलाया गया है। इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष डाक्टर सुभाष मलिक, नीरजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, मांगेराम, डाक्टर वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह मादलपुर, कृपाल सिंह, रणधीर सिंह, चरण सिंह और रविंद्र पंवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें