फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की 21 मार्च की परीक्षा स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की 21 मार्च की परीक्षा स्थगित
विज्ञापन

शामली। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम 19 से 23 तक घोषित किया गया था, जिसमें 21 मार्च को होने वाली परीक्षा को स्थगित करते हुए 24 मार्च को कराया जाएगा। 21 मार्च को प्राथमिक स्तर की सुबह की पाली में अंग्रेजी और द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होनी थी। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर सुबह की पाली में सामाजिक विषय और द्वितीय पाली में कला, संगीत व पर्यावरण अध्ययन विषय की परीक्षा होनी थी। उन्होंने परीक्षा को स्थगित करने का कारण 21 मार्च को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के चयन के लिए मुजफ्फरनगर डायट में परीक्षा होना बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें