शामली। मानदेय रोके जाने से क्षुब्ध होकर माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों ने यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को वीवी इंटर कालेज में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा की एक बैठक श्रीमती संतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संगठन मंत्री रामफल सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों को समान काम के लिए समान मानदेय दे। मांग पूरी न होने तक 17 मार्च को होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 का मूल्यांकन का बहिष्कार करके मूल्यांकन केंद्र की तालाबंदी की जाएगी। जेल भरो आंदोलन चलाने से पीछे न हटने की चेतावनी दी है। इस संबंध में माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार भार्गव ने कहा कि वित्त विहीन शिक्षक 87 प्रतिशत की भागीदारी के साथ सरकार के कार्य करते है। पिछली सरकार द्वारा दिए गए मानदेय को रोका गया है। इस मौके पर ऋषिपाल सिंह, शिवकुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, प्रवीण सैनी , संजय, प्रदीप, आबिद, संतोष सिंह, नर्मदा सिंह, मिंटो सेनी, आशा, पंकज शर्मा, उपासना, सरिता, पारूल मलिक, अरुण, खालिद, आकाश विश्नोई, वासुदेव, अनिल कश्यप मौजूद रहे। संचालन नरेश कुमार शर्मा ने किया।