फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल में भर्ती सांसद की सेहत में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना सांसद हुकुम सिंह की सेहत में सुधार
विज्ञापन

कैराना (शामली)।। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह की सेहत में पहले की अपेक्षा काफी सुधार है।
भाजपा सांसद हुकुम सिंह के स्वास्थ्य में खराबी के चलते दस दिन पूर्व उन्हें नोएडा स्थित जेपी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने सांसद को निमोनिया और श्वांस की नली में संक्रमण के चलते आईसीयू में रखा था। सांसद के प्रतिनिधि अनुज चौहान ने बताया कि बुधवार को आईसीयू में सांसद को वेंटिलेटर से हटा दिया है। फिलहाल सांसद की हालत में पहले से सुधार आया है। उन्होंने बताया कि निरंतर स्वास्थ्य में सुधार के चलते उन्हें जल्द ही आईसीयू से दूसरे कक्ष में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें