कांधला।
कस्बा कांधला स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रासेयो और साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली महाविद्यालय प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई महाविद्यालय में जाकर संपन्न हुई। रैली में छात्राएं अपने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक कर रहीं थी। रैली के बाद महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. सीमा सिंह, डॉ. दीप्ति, डॉ. माधुरी पाल, पूजा शर्मा, संगीता तोमर, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, बृजेश राठी, चंदन कुमार, वंदना, विनोद सहित आदि मौजूद रहे। वहीं, एलम नगर पंचायत कार्यालय में चेयरपर्सन डॉ. दीपा पंवार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नगर पंचायत सभासदों और कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। चेयरमैन ने कर्मचारियों को निष्पक्ष होकर चुनाव में मतदान करने और चुनावी ड्यूटी को बिना जाति, धर्म के भेदभाव के कार्य करने की भी शपथ दिलाई गई। इस मौके पर यशबीर सिंह, ऊषा देवी, राजेंद्र, ओमपाल, प्रवीण पंवार, सुभाष, विधित पंवार सहित आदि मौजूद रहे।