फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 43 शिकायतें, चार का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मेें 43 शिकायतों में से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के संबंध में एक सप्ताह का समय दिया गया है। मंगलवार को एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में महेंद्री व ऊषा निवासी अलीपुर ने पेंशन नहीं आने की शिकायत की। बरनावी निवासी घसीटू की पत्नी मैसी ने गांव में झोलाछाप डॉक्टर की शिकायत की। कांधला निवासी इकबाल ने रेलवे रोड पर अतिक्रमण की शिकायत की। भूरा निवासी लियाकत ने सरकारी हैंडपंप के रिबोर कराए जाने की मांग की। भूरा निवासी जबरदीन ने गांव में खराब ट्रांसफार्मर ठीक कराए जाने की मांग की। मौके पर सीओ राजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार अभय राज पांडेय के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें