परिषदीय स्कूलों की मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई स्थगित
शामली। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में होने वाली मंडल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता किसी कारणवश स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह खेल प्रतियोगिता 27 व 28 दिसंबर को होनी थी। उन्होंने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से जनपदस्तर के विजेताओं को खेलों की तैयारी जारी रखने के निर्देश दिए है। वहीं, सभी को विजेता बच्चों के नाम व मेडिकल सर्टिफिकेट अधोहस्ताक्षरी कार्यालय पर जमा कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आगामी तिथि आने के बाद सभी को सूचित कर दिया जाएगा।