फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित सप्ताह के तहत कराई गई प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव नाला के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में शुक्रवार को प्रसिद्ध गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिवस पर मैथ्स क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या शाइस्ता परवीन ने छात्र-छात्राओं को कठिन से कठिन गणित के सवालों को सरल तरीके से और कम समय में हल करने के टिप्स दिए। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगीता, अनुज पंवार, अलका रानी, साजिदा और मनु आदि मौजूद रहे। वहीं, गांव गढ़ी दौलत स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी मैथ्स क्विज का आयोजन किया गया। न्यूटन ग्रुप के साबरीन और प्रवेज तथा लीलावती ग्रुप की मुबस्सा और विकास कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य मोहम्मद यामीन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कासिम शाह, मंजू हसन, सचिन कुमार और सुधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें