खेल एवं शारीरिक शिक्षा की मौखिक परीक्षा 18 को
शामली। जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रुचिता ढाका ने बताया कि कॉलेज के सभी संस्थागत और प्राइवेट इंटर की छात्राओं की खेल एवं शारीरिक शिक्षा की मौखिक परीक्षा 18 दिसंबर को कराई जाएगी। मौखिक परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर एक बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने सभी छात्राओं को कॉलेज में निर्धारित समय पर पहुंचकर परीक्षा में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।