अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। कस्बे के लाला लाजपतराय कन्या इंटर कॉलेज के तत्वाधान में नारी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के अंतर्गत रैली निकाली। जिसमें कक्षा-9 से 12वीं तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। रैली वंदना गार्डन, मेला ग्राउंड से रविदास मंदिर से होते हुए दयाल आश्रम से थाना थानाभवन पर समापन हुई। रैली में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा नारी उत्थान के नारे लगाकर सभी को जागरूक किया। मौके पर प्रधानाचार्य नीता गोयल, प्रेमलता, प्रीती, दिव्या गुप्ता, संध्या गुप्ता, रिंकी, जितेंद्र कुमार, अर्पित गोयल, रोहित, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।