फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: चार थाना क्षेत्रो में 1343 लोगों को किया पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर चार थाना क्षेत्रों में 1343 लोगों को नोटिस जारी करके निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए ढाई लाख रुपये की धनराशि से पाबंद किया गया है। यह निरोधात्मक कार्रवाई एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने की है। शामली कोतवाली क्षेत्र में 521, आर्दश मंडी थाना क्षेत्र से 314, थानाभवन थाना क्षेत्र से 428, कांधला थाना क्षेत्र से 180 लोगों की चालनी रिपोर्ट पर कार्रवाई करते नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के बाद 1343 लोगों को ढाई लाख रुपये की धनराशि से पाबंद किया गया है। एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने बताया कि सभी शामली, थानाभवन, जलालाबाद, बनत, एलम नगरपंचायत क्षेत्रों के थाना प्रभारियों को गश्त करके निकाय चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने एवं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखकर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें