धूमधाम से मनाया बाल दिवस
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां स्थित एसडीएस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने बहुत अच्छी प्रस्तुति की। स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताते हुए विजेता बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन चौधरी इनाम, प्रबंधक सर चौहान, प्रधानाचार्य अंबुज शर्मा, फिरोज, चौधरी राहुल शर्मा, मनीष शर्मा, महावीर सिंह, रीया सैनी, अंजलि चौहान, आकांक्षा आदि मौजूद रहे।