कैराना। गौशाला भवन कैराना में चल रहे रामलीला महोत्सव के ग्यारहवें दिन सीता हरण, जटायु वध लीला का मंचन किया गया। शुभारंभ अनिल गुप्ता समाजसेवी और सेठपाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सूपर्णखा का अभिनय सागर, श्री राम का अभिनय सतीश प्रजापति, लक्ष्मण राकेश प्रजापति, सीता शिवम गोयल, खर प्रमोद गोयल, दूषन रोहित नामदेव, रावण का अभिनय शगुन जटायु का अभिनय पप्पन, हिरन का धीरु, साखी का राकेश सप्रेटा भोलू ने किया। इसके अलावा जयपाल सिंह, अनुज चौहान, संजू वर्मा राजेश नामदेव, सोनू नेता, पुनीत गोयल, अर्पित गोयल राकेश वर्मा ,जयपाल ,घनश्यामदास दास गोयल, रामअवतार, डॉ. रामकुमार, डिंपल, अमित गर्ग, सीनरी मास्टर पदमसैन नामदेव, गोरी, अभिषेक गोयल आदि मौजूद रहे।