फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और विधायक ने सुनी जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद, विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन

कांधला। भाजपा सांसद बाबू हुकुम सिंह और विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने रविवार को नगर पालिका सभागार में जनता की समस्याओं को सुना। कई लोगों ने बताया कि कस्बे में विद्युत विभाग के द्वारा भारी कटौती की जा रही है, जिसके चलते कस्बे के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, विद्युत विभाग के जेई पर भी लोगों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया। सांसद बाबू हुकुम सिंह ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को फोन कर कार्य में सुधार लाने के लिए कहा। क्षेत्र के गांव हाजीपुर दुगड्डा निवासी आधा दर्जन लोगों ने गांव के ही राशन डीलर पर राशन में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी महमूद सैफी सहित कई लोगों ने मोहल्ले में पड़ी गंदगी को हटवाने की मांग की। इस दौरान नेरश सैनी, तरुण अग्रवाल, विष्णु प्रसाद अग्रवाल, इंद्रपाल, यशु सैनी, कृष्णा कश्यप, पंकज, अश्वनी पंवार, अमित पंवार, सत्यवीर वर्मा, मोहित बेनिवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें