फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्या के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव चौतरा में दो माह पूर्व हुई गोहत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं में रोष है। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जिला प्रमुख संजय शर्मा ने बताया कि दो जुलाई को चौतरा गांव में दिलशाद के खेत में गोहत्या की गई थी। मामले में खेत मालिक दिलशाद की तरफ से झिंझाना थाने पर तहरीर दी गई थी, जिसमें गोहत्या करने वालों के नाम भी पुलिस को बताए थे। इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। इस दौरान संजय शर्मा, शिवकुमार, उपेंद्र, सुभाष, वीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, राजेंद्र, नरेश, इसम सिंह, तेजपाल सिंह और शिवकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें