जलालाबाद। भक्तों ने बाबा गोगा जी महाराज के दरबार में मत्था टेककर पवित्र छड़ी प्रसाद चढ़ाया।
प्राचीन जाहरवीर गोगा म्हाड़ी गोरक्षनाथ मंदिर पर भक्तों ने भारी संख्या में पहुंचकर अटूट श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की। इस वार्षिक मेले में भारतीय संस्कृति और परंपराओं का दर्शन हुआ। गोगा जी महाराज का पवित्र झंडा छड़ी कस्बे के मुख्यमार्ग से परंपरागत रूप से म्हाड़ी पर ढोल नगाड़े के साथ पहुंचे। म्हाड़ी के महंत योगी परिवार से सतीश कुमार, विनोद उपाध्याय, राकेश उपाध्याय आदि ने पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। भक्तों ने बच्चों के नाम की छड़ी व प्रसाद चढ़ाया। मेले में बच्चो ने झूलों का आनंद उठाया और खेल खिलौने खरीदे। उधर, नगर पंचायत द्वारा मेले में साफ सफाई आदि की व्यवस्था की। इस दौरान बोबी शर्मा, राजुकमार रुहेला, सचिन जैन, सुरेश शर्मा, योगी विनोद उपाध्याय, डाक्टर मांगाराम सैनी, आदेश शर्मा, अक्षय शर्मा, नरेश कुमार आदि का सहयोग रहा।