बारिश के कारण गिरा मकान
ऊन। दो दिन पूर्व में हुई भारी बारिश के कारण मोहल्ला सुभाषनगर निवासी तेजपाल पुत्र फूल सिंह का कच्चा मकान शुक्रवार को अचानक मकान की छत गिर गई। जिस कारण मकान के अंदर रखा काफी सामान दब गया। जिससे पीड़ित का काफी नुकसान हो गया। उस समय घर में कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं था ।