फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक का बैरियर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ- करनाल मार्ग पर रेलवे फाटक को बैरियर क्षतिग्रस्त होने चार घंटे तक कई ट्रेनें प्रभावित रही हैं। ट्रेनों को सिग्नल पर रोक कर फाटक में जंजीर डालकर निकाला गया। रविवार को सुबह सवा सात बजे मेरठ- करनाल मार्ग पर बुढ़ाना रोड स्थित 89 रेलवे फाटक के बैरियर को डीसीएम ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। रेलवे के सिग्नल इंजीनियर सचिन कश्यप ने बताया कि मेरठ- करनाल मार्ग पर बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक के बैरियर क्षतिग्रस्त होने की सूचना आरपीएफ और जीआरपी को दे दी गई है। रेलवे के क्षतिग्रस्त बैरियर को चार घंटे के बाद सवा ग्यारह बजे मरम्मत के बाद ठीक कर दिया गया है। उन्होंने बताया अजमेर स्पेशल एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को सिग्नल पर रोक कर ट्रेनों को फाटक पर जंजीर डालकर निकाला गया। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन से रेलवे कर्मचारी टोकन लेकर सिगनल पर जाता, वहां से ट्रेन चालक के साथ झंडी लेकर ट्रेन को लेकर रेलवे स्टेशन पर आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें