करंट की चपेट में आकर युवक झुलसा
बाबरी। हिरनवाड़ा गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलस गया।
11 हजार की विद्युत लाइन कई मकानों की छत को छूते हुए जा रही है। सोमवार की शाम ठाकुर चंद्रपाल सिंह के यहां जाहरवीर गोगा महाराज का कार्यक्रम था। रात नौ बजे भजनों पर भक्त नाच रहे थे। गांव निवासी जोनी पुत्र प्रताप (20) मकान की छत पर गया। युवक ने रेलिंग को छुआ तो उसे करंट का झटका लगा और वह बेहोश हो गया। देर रात तक युवक अपने घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश हुई, जिस पर वह मकान की छत पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसको मेरठ रेफर कर दिया गया।