फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्थिव शिव पूजा यज्ञ,महारूद्राभिषेक का शुभारंभ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। द्वितीय विशाल भोग और मोक्षदायिनी शिव पूजा यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। इसमें प्रतिदिन 11 वेदपाठी ब्राह्मणों एवं यजमानों द्वारा शिवलिंग का निर्माण और महारुद्राभिषेक यजुर्वेदीय मंत्रों द्वारा किया जाएगा। शुक्रवार से शहर के बड़ा बाजार स्थित मंदिर ठाकुरद्वारा में होने वाले कार्यक्रम में सुबह 7.30 बजे गौरी-गणेश पूजन, शिव पूजा 8.15 बजे, महारुद्राभिषेक 8.30 और आरती भजन एवं प्रसाद वितरण साढ़े दस बजे होगा। 28 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रम में दिव्य वैदिक मंत्रों के साथ महारुद्राभिषेक किया जाएगा। 28 जुलाई को सुबह आठ बजे रुद्रात्मक यज्ञ एवं विशाल भंडारा शुरू हो जाएगा। यज्ञाचार्य विनिष वशिष्ठ, पंडित रामकुमार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें