फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सावन में भक्तों पर होगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

इस बार सावन माह भी विशेष है। पंडितों का मानना है कि इस सावन माह में भोले की भक्ति करने से उनके भक्तों के संकट कट जाएंगे।
दरअसल, सोमवार से श्रावण माह शुरू हो रहा है। पंडित राजीव शर्मा के अनुसार 27 वर्ष बाद ऐसा संयोग बना है कि इस बार सावन भगवान शिव के दिन सोमवार को शुरू होगा और इसका समापन भी सात अगस्त सोमवार को ही होगा। उन्होंने बताया कि 1990 में इस तरह का संयोग बना था। इस बार सोमवार का व्रत रखने से भक्तों को काफी पुण्य प्राप्त होगा। मंदिरों में पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव के महीने सावन में पांच सोमवार पड़ने से भगवान शिव सब भक्तों का कल्याण करेंगे तथा पापों से मुक्ति दिलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें