फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यू्टी कैंप में एंटी एजिंग फेसियल का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी एजिंग फेशियल का प्रशिक्षण
विज्ञापन

शामली। रोटरी क्लब मिड टाउन की ओर से रेनबो स्कूल में चल रहे ब्यूटी प्रशिक्षण कैंप में मंगलवार को प्रशिक्षक अजय कौशिक और उनके सहयोगी जितेंद्र धामा, राजेश तरार ने एंटी एजिंग फेशियल और मसाज के तकनीकी गुर सिखाए। मॉडल ट्रेनी के रूप में कविता का सराहनीय सहयोग रहा। प्रोजेक्ट चेयरमैन अजय बाबू शर्मा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया कि महिला की आर्थिक निर्भरता समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। क्लब अध्यक्ष अनुज अग्रवाल, सचिव अखिल तायल ने कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चेयरमैन डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला ने महत्वपूर्ण सत्र के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कैंप की बेस्ट ट्रेनी ऑफ द डे मीनाक्षी रही। (ब्यूरो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें