फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दूसरे दिन 6968 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन में 7467 उत्तर पुस्तिकाओं का हो चुका मूल्यांकन
विज्ञापन

- 533 परीक्षकों में 358 ने जांची उत्तर पुस्तिकाएं, 175 रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 2023 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में कुछ तेजी आई है। दूसरे दिन 6968 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। पहले दिन मात्र 499 उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन हुआ था। उधर, कुल 533 परीक्षकों में 358 ने उत्तर पुस्तिकाएं जांची जबकि 175 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
जिले में राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली को बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर शनिवार से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ है। पहले दिन प्रशिक्षण के बाद परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की शुरूआत की थी। पहले दिन मात्र 499 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ था। रविवार को दूसरे दिन सुबह साढ़े दस बजे से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। कुल 533 परीक्षकों में 358 परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया, जबकि 175 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा कुल 59 उप प्रधान परीक्षकों में 52 उपस्थित रहे और सात अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित रहने वालों में कुछ परीक्षक ऐसे शामिल रहे, जिनके विषय की उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंचने के कारण वें वापस चले गए। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को हाईस्कूल की 3566 और इंटरमीडिएट की 3402 यानि कुल 6968 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। इस तरह से पहले दो दिन में 7467 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने सोमवार से मूल्यांकन कार्य में और तेजी आने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

हाईस्कूल की गणित, अंग्रेजी की पहुंची उत्तर पुस्तिकाएं
मूल्यांकन केंद्र पर इंटर की सभी विषयों की 46494 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी है। उपनियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि इंटर की लगभग सभी उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी है। हाईस्कूल में रविवार को गणित व अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची है। अब हाईस्कूल की हिंदी व सामाजिक विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं रह गई है, जिनकी देर रात में पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें