फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रोजगार मेले में 68 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Fri, 23 Jun 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली सहारनपुर रोड पर सांई आई टी आई में आयोजित रोजगार मेले में भाग लेते छात्र
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर मार्ग स्थित साईं आईटीआई में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 107 अभ्यर्थियों में से 68 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला सेवा योजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित मेले का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, आईटीआई कैराना के प्रधानाचार्य जहीर आलम, जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार व साईं आईटीआई के प्रबंधक विवेक मित्तल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अरविंद संगल ने कहा कि देश में रोजगार की कोई कमी नहीं है। युवाओं की प्रतिभा को निखारने पर और जोर दिया जाना चाहिए। जिला सेवा योजना अधिकारी और साईं आईटीआई के प्रबंधक विवेक मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मेले में संधार टेक्नोलोजिस प्राइवेट लिमिटेड, फ्योजिमा पावर सिस्टम, एकेएस जॉब प्लेसमेंट प्राइवेट लिमिटेड, रामाया हेल्थ केयर, नवभारत फर्टीलाइजर लिमिटेड, फ्रीडम एम्पलॉयबिलिटी एकेडमी आदि कंपनियों प्रतिभाग किया और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया। रोजगार मेले में भर्ती के लिए 107 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 68 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन साईं आईटीआई के प्रधानाचार्य विकास निर्वाल ने किया। इस अवसर पर मुकेश पाराशर,अमरजीत, एचएस मलिक, ललित दुबे, सुशील कुमार, अतुल रोहिला आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें