कांधला। विकासखंड कांधला के अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 डांगरौल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया की पिछले दिनों बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित चार चरणों की परीक्षा आओ जाने क्या सीखा - 2019 में विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा निशा ने टॉप टेन सफल छात्रों की सूची में स्थान प्राप्त किया। कलक्ट्रेट सभागार शामली में डीएम अखिलेश सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा द्वारा छात्रा को सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान के पति अमर पाल ने बताया कि कलक्ट्रेट सभागार में उक्त छात्रा की कक्षा अध्यापिका दीप्ति व प्रधानाध्यापक मनोज कुमार को भी डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से छात्रा निशा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सोमपाल, उजाला शर्मा, सीमा, सरेमता, सुनीता, अभिषेक, रीना सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।