कैराना। बुच्चाखेड़ी गांव में नाग-नागिन का एक जोड़ा लोगों की आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बुच्चाखेड़ी गांव में तितरवाड़ा रोड पर स्थित एक ईट भट्ठे के पास रजबाहा गुजरता है। रजबाहे किनारे लोगों को नाग-नागिन का एक जोड़ा नजर आया। इसको देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। ग्रामीण सुलेंद्र शर्मा, अजमेर सिंह, त्रिथपाल, रोशनलाल आदि बताते हैं कि करीब 15 दिनों से नाग-नागिन लगातार दर्शन दे रहे हैं, जिसके चलते लोगों में आस्था बढ़ गई है। यही भक्तगणों ने यहां पर पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी है। इसके अलावा ग्रामीणों ने यहां पर मंदिर बनवाने का मन बना लिया है और डेढ़ बीघा मुश्तरका भूमि देने का ऐलान कर दिया है।