राहुल के सारथी ज्योतिरादित्य बने सिंधिया
शामली। शहीदों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे राहुल गांधी के सारथी ज्योतिरादित्य सिंधिया बने। शामली में शहीद अमित की तेरहवीं के बाद राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस नेता अलग अलग गाड़ियों ने बनत के लिए रवाना हुए। राहुल गांधी की कार को खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया चलाकर बनत ले गए । बनत में शहीद प्रदीप के घर के पास जैसे ही कार रुकी, तो ड्राइविंग सीट से सिंधिया को उतरते देख लोग हैरत में पड़ गए। लोग भी कहने सिंधिया बने हैं राहुल के सारथी। ये भी काफी चर्चाओं का विषय बना रहा।