कांस्टेबल को दी हत्या की धमकी
कैराना। कैराना कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी एसएसआई भानू प्रताप सिंह ने बताया कि कांस्टेबल अजित सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक केस के दो आरोपियों ने उन्हें जान से मरवाने की धमकी दी है। कांस्टेबल के मुताबिक आरोपियों का कहना था कि वह उन्हे बार-बार तलब करवाकर परेशान कर रहा है, जबकि उसने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि इसमें उसका कोई दोष नहीं है, लेकिन दोनों आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे 12 फरवरी तक मरवाने की धमकी दी। एसएसआई ने बताया कि कांस्टेबल की तहरीर पर आरोपी इसराइल और बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।