फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के छप्पर में आग लगी,पिता -पुत्र झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के गांव सींगरा में किसान के छप्पर में अचानक लगी गई। आग से एक पशु की मौके पर मौत हो गई। अन्य पशुओं को बचाने में पिता-पुत्र भी झुलस गए। थाना क्षेत्र के गांव सींगरा में किसान आनंद पुत्र जगदीश ने अपनी एक भैंस, गाय और बछिया को छप्पर में बांध रखा था। रविवार रात करीब 11 बजे अचानक छप्पर में आग लग गई। आनंद और जगदीश ने आनन फानन में छप्पर के अंदर बंधे पशुओं को बचाने की कोशिश की। जिसमें एक की मौत हो गई। पशुओं को बचाने के चक्कर में पिता-पुत्र भी झुलस गए। ग्रामीणों ने दोनों को झिंझाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें