विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार में स्थित केके पब्लिक स्कूूल में चल रहे दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। विद्यालय की ओर से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी में गांधी हाउस, खो-खो में टैगोर हाउस प्रथम स्थान पर रहे।100 मीटर रिले रेस में दीपक पाल, सौरभ विजयी रहे। प्राइमरी वर्ग में बाधा दौड़ में वश मलिक तथा बालिकाओं में नंदनी निर्वाल, आकांक्षा और कीर्ति विजयी रहे। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक चंदन सिंह ने बच्चों को खेल के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेलों का भी महत्व है। प्रधानाचार्य जितेंद्र बालियान ने विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सरिता गुप्ता, शुचिता, नेहा, लवकुश, साधना, रेणु, आयुषी, सारिका आदि मौजूद रहे।