कैराना। बृहस्पतिवार सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर हुए हादसे के बाद एआरटीओ मुंशीलाल ने कैराना क्षेत्र में ओवरलोड व डग्गामार वाहनों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। इस दौरान कैराना-झिंझाना मार्ग, कांधला रोड, पानीपत रोड, बाईपास आदि स्थानों पर 18 ओवरलोड वाहनों को पकड़ लिया गया और उन्हें सीज करने की कार्रवाई की। एआरटीओ ने बताया कि सीज किए ओवरलोड वाहनों में 18 ट्रक जो डेस्ट, बजरी व रेत आदि से लदे हुए थे। इसके अलावा दो डग्गामार जीप को भी सीज किया गया। सीज किए वाहनों पर 5 लाख 62 हजार 950 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। एआरटीओ ने निरंतर कार्रवाई जारी रखने की भी बात कही है।