फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव किवाना के निकट युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाक्षेत्र के गांव मतनावली निवासी 30 वर्षीय कन्हैया सोमवार की शाम शामली जाने के लिए कहकर घर से निकला था। रात में दिल्ली से सहारनपुर जाने वाले ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मुजफ्फनगर रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से मामले की सूचना परिजनों को दी। इस हादसे से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें