लाइन डालने में लापरवाही का आरोप
थानाभवन। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर जलालाबाद क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा डाली गई एबीसी लाइन में लापरवाही के आरोप लगाए। शिकायती पत्र भेजने वालों में असलम मंसूरी, राजेंद्र, भगत सिंह, राशिद अहमद, रामभूल ठाकुर, राम पचीसिया, मनोज कुमार, शिवकुमार, नजीर अहमद आदि रहे।