फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। दिव्य पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा यातायात के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने यातायात के प्रति लोगों केे जागरूक किया। मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा बारह की गीतिका अरोड़ा ने प्रथम, दसवीं की तनु पुंडीर ने दूसरा और कक्षा दस की ही इरम हसन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक त्यागी, उप प्रधानाचार्य लाजपत राय गिरधर ने बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। साथ ही बताया कि हम लोगों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही अपने आसपास के लोगों केे भी यातायात के नियमों के बारे में जानकारी देनी चाहिए। इस अवसर पर आदेश पुंडीर, मोहित वत्स, सादिक हुसैन, शिवानी, नरेश पाल, मीतू शर्मा, सारिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें