फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को संस्कृत में चाक, पेन, खिडकी, दरवाजा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने सीखी संस्कृत भाषा
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की योजना के तहत लखनऊ से आए प्रशिक्षक आदित्य आर्य अनुराग शर्मा ने बच्चों को संस्कृत में चाक, पेन, खिड़की, दरवाजा, व्याकरण आदि को बताया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस योजना का उद्देश्य प्रदेेश के सभी शिक्षण संस्थाओं में संस्कृत संभाषण होना चाहिए। बृहस्पतिवार को लांक के प्रकाशानंद सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में 15 दिवसीय संस्कृत कार्यशाला का शुुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में मधुसूदन शर्मा और ओमपाल सिंह ने देश की संस्कृति व विज्ञान शिक्षण के विषय में संस्कृत के महान योगदान की चर्चा की। उन्होंने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संस्कृत का ज्ञान दिए जाने पर जोर दिया। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की योजना के तहत लखनऊ से आए प्रशिक्षक आदित्य आर्य, अनुराग शर्मा ने जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार, अशोक कुमार, संजय, नीरज मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें