कैराना। पारिवारिक विवाद से संबधित मुकदमों की सुनवाई के लिए कैराना में न्यायाधीश की नियुक्ति हो गई है। बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष चौधरी खड़क सिंह चौहान एड ने बताया कि जिला अदालत बनने के बाद कैराना में परिवार न्यायालय की भी बहुत जरूरत थी। जिसके चलते शनिवार को कैराना परिवार न्यायालय में महाराज गंज से न्यायाधीश विपिन कुमार द्वितीय की नियुक्ति की गई है। परिवार न्यायालय आने से कैराना क्षेत्र की महिलाओं को परिवार से संबधित मुकदमों में मुजफ्फरनगर जाने की जरूरत नहीं होगी।