फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा मशीन में दौड़ा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी सुशील कुमार पुत्र सेवाराम (32) बुधवार शाम करीब सात बजे बिजली आने पर चारा काटने के लिए पहुंचा था। मोटर के तार जोड़कर चारा मशीन को चालू कर दिया। उसी समय तार गिरकर मोटर से लग गया। जिससे मशीन में करंट आ गया। जैसे ही सुशील ने मशीन के पहिये पर हाथ लगाया तो करंट लगने से वह अचेत हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तार को मोटर से अलग किया। इसके बाद ग्रामीण और परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर सुशील को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार सुशील दो बच्चों का पिता था। वहीं पुलिस का कहना है कि इस घटना के संबंध में उन्हें परिजनों की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें