कांधला।
थाना क्षेत्र के गांव डांगरौल में बृहस्पतिवार को विद्युत निगम ने चेकिंग अभियान चलाया। जेई अनिल कुमार ने बताया कि पूर्व में बकायादारों के द्वारा विद्युत चालू करने की लगातार गांव से शिकायत आ रही थी। उच्चधिकारी के आदेश के बाद टीम ने गांव पहुंचकर चेकिंग किया। जेई अनिल कुमार ने बताया कि बिजली चोरी करते हुए गांव निवासी संजीव कुमार, अंतु शर्मा, सलेक, रामफल, बसंत, राजसिंह, यशपाल, जसबीर, आदि कई लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ लिया। जेई के द्वारा सभी लोगों को नामजद कर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।