शामली। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर अरविंदकुमार सिंह को सौंपा। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुकी है। कानून व्यवस्था में कोई भी सुधार नही होरहा है। देवरिया जिले में मां विध्यवासनी महिला एवं बाल विकास संरक्षण गृह में बालिकाओं के साथ यौन शोषण का मामला प्रदेश सरकार की असफलता का गंभीर प्रमाण है। फ्रांस सरकार से राफेल विमान की खरीददारी में भारत सरकार को 108000 हजार करोड़ रूपये का आर्थिक नुकसान हुआ। जबकि कांग्रेस सरकार ने एक राफेल विमान की कीमत 526 करोड़ थी। वर्तमान सरकार ने राफेल विमान का दाम बढाकर 1670 करोड़ रुपये प्रति विमान कर दिया है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राफेल विमान का ठेका निजी कंपनी को दिए जाने का आरोप लगाया है। इसकी संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा, बाबूखान, प्रवीण कुमार तरार, ठाकुर लाखन सिंह, रामकिशोर पारचा, लोकेेश राणा, ओमवीर उपाध्याय, महेशचंद शर्मा, राजपाल सिंह, नासिर चौधरी, अशोक कुमार जैन, डाक्टर राजीव कुमार वशिष्ठ, रमेश चंद वर्मा आदि मौजूद रहे।