शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने प्राइवेट छात्रों के लिए परीक्षा केंद्रों में इजाफा किया है। उन्होंने शुक्रवार को आरडी इंटर कॉलेज सिक्का सिलावर को भी प्राइवेट फार्म भरवाने की अनुमति प्रदान की है। पहले यह केंद्रों की संख्या में 12 थी। अब 13 केंद्रों से छात्र-छात्राएं व्यक्तिगत फार्म भर सकते है। बढ़ाए गए केंद्र पर भी हाईस्कूल की 100 सीटें और इंटर की 50 सीटें निर्धारित की गई है।