शिक्षक संघ चलाएगा सदस्यता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
शामली, 27 जुलाई।
माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष ने शिक्षकों से अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। बैठक में अगस्त माह में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया। शुक्रवार को शिक्षक संघ की वीवी इंटर कॉलेज में बैठक हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने कहा कि चेतनारायण गुट के जिलाध्यक्ष प्रदीप और जिलामंत्री नीरज बेनीवाल मेहनत और लगन करते हुए संघ को आगे बढ़ा रहे हैं। जिलामंत्री नीरज बेेनीवाल ने 24 जुलाई को आरके कॉलेज में हुई बैठक का खंडन करते हुए कहा कि वह केवल चेतनारायण गुट केे जिलामंत्री है। अन्य गुट से उनका कोई संबंध नहीं है। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने दी गई जिम्मेदारी को पूरी ऊर्जा व शक्ति के साथ निभाने की बात कही और अगस्त माह में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस दौरान पुष्पेंद्र, आशीष, नीरज, अनिल, गौरव, पवित्र आदि मौजूद रहे।