आशाओं का बेमियादी धरना जारी
शामली।
जिले की आशाओं का 20 हजार रुपये प्रतिमाह न्यूनतम वेतन दिए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना जारी रहा। आशा संगठन की जिलाध्यक्ष बबीता ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। इस मौक पर बबीता, सीमा, शबनम, सुषमा, सलौनी, मीनाक्षी, मनीषा, मंजूपाल, प्रवीता पाल, नीतू, सुधा, कृष्णा, शबनम, सुषमा, सीमा, बबली, शारदा, रश्मि, सरिता, मंजू, रविता, मुनेश, विशाखा राकेश, सोनिया, अंजू, राखी, आदि शामिल रहीं। शामली ब्लाक अध्यक्ष ललिता सैनी, कुुडाना अध्यक्षा बबीता, कांधला अध्यक्षा रेखा शर्मा, ऊन ब्लाक बेबी, कैैराना ब्लाक अध्यक्षा ममता व पूनम सैनी आदि ने कहा कि आशाओं की आवाज को बुलंद किया जाएगा।