डाटाबेस में विवरण न होने पर नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति
शामली। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2018-19 में उन्हीं शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की जाएगी, जिनका विवरण मास्टर डाटाबेस में उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि मास्टर डाटाबेस में शामिल होने व पाठ्यक्रमों को संशोधित करने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में नोडल अधिकारी नामित है। जिनके द्वारा लॉगिन आईडी पासवर्ड के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों में स्वीकृत सीटों की संख्या व पाठ्यक्रम की स्वीकृत फीस आदि का पूरा विवरण स्वयं ऑनलाइन वेबसाइट पर भरना होगा। यदि किसी भी शिक्षण संस्थान द्वारा निर्धारित समय से मास्टर डाटाबेस में विवरण नहीं भरा या अपडेट नहीं किया जाता है तो छात्रवृत्ति से वंचित छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी संस्थान की होगी।