शामली। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर के मेरठ आयुक्त बीके गोयल ने कहा कि जीएसटी लागू होने पर देशवासियों को फायदा हुआ है। आमजन के साथ ही व्यापारियों को इसका लाभ मिला है। जीएसटी में जो विसंगतियां हैं, उन्हें सरकार दूर करने के प्रयास में लगी हुई है। शुक्रवार को शामली के मोहल्ला पटेलनगर में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आयुक्त बीके गोयल ने जीएसटी के बारे में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीएसटी एक बेहतर टैक्स प्रणाली है, जिसमें पारदर्शी तरीके से कार्य हो रहा है। इस दौरान अशोक बंसल, राजेश्वर बंसल, घनश्यामदास गर्ग, सूर्यवीर सिंह, अशोक मित्तल, एसके मिश्रा, अपर आयुक्त राकेश गुप्ता, संयुक्त आयुक्त रोशनलाल, आईआईए के चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य, डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे, ब्रिजेश पांडेय, राजकुमार, एसपी गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीके सिंह ने किया।