फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का करें सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस ने झिंझाना थाना परिसर में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और गणमान्य लोगों की बैठक बुलाई। जिसमें कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की गई। थाना प्रभारी एमएस गिल ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्वक संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। यात्रा के दौरान यदि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधानों और गणमान्य लोगों से अपील की गई कि व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मित्तल, दिलशाद कुरैशी, प्रधान रमेश रंगाना, महेंद्र मंसूरा, होशियार सिंह याहियापुर, नावेद, जनेश्वर, हासिम, गय्यूर चौतरा, इकराम, मेहरबान, बिजेंद्र सूबरी सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें