कैराना।
प्राथमिक विद्यालय मलकपुर में बच्चों को ड्रेस वितरित की गई। नई ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान सेवा सहकारी समिति के सभापति विनय कुमार ने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म वितरित की। उन्होंने कहा कि शिक्षा अंधेरी जिंदगी में उजियारा भरती है, इसलिए अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाएं। अध्यक्षता ग्राम प्रधान आनंद व संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य वासिल ने किया। वहीं, विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान यामीन अहमद, अजरा खातून, सोमपाल, अनसार, बीडीसी सदस्य वहीद, नईमा, समीना आदि मौजूद रहे।