फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिविर में बीमारियों से बचने के बताए उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक योग शिविर जारी रहा। शुभारंभ प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। योग प्रशिक्षक ने सभी छात्र-छात्राओं को योगासनों का अभ्यास कराते हुए योग द्वारा बीमारियों से बचने के उपाय बताए। शिविर में योग प्रशिक्षक रामअवतार तायल ने सभी छात्र-छात्राओं को योगासनों का अभ्यास कराया। जिसमें उन्होंने चक्रासन, अर्द्घचक्रासन, तत्स्यासन, हलासन, वक्रासन, शीर्षासन, अनुलोम, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया। सभी बच्चों को बीमारियों से बचने के लिए नियमित योग करने और कुछ होने वाली बीमारियों को योग द्वारा दूर करने के बारे में भी बताया। योग द्वारा सर्वाइकल की बीमारी को भी ठीक करने के लिए कौनसा आसन करना चाहिए आदि की जानकारी दी। इस दौरान अनंगपाल, कपिल, अंकित, मोनिका रेनू, अनीता, रुपा, गौरव, सुबोध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें