शामली। यूपी पुलिस भर्ती में चयनित 32 अभ्यर्थियों का शुक्रवार को मेडिकल हुआ। इसमें सभी फिट निकले। पुलिस लाइन में वर्ष 2015 की पुलिस भर्ती में मेरिट सूची में चयनित हुए जनपद के 150 अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षा जारी रही। शुक्रवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के 32 अभ्यर्थियों की मेडिकल कराया गया। डाक्टरों की टीम ने ऊंचाई, सीना, हाथ पैरों की नसों की जांच, कलर विजन, दूर दृष्टि एवं निकट दृष्टि दोष, कानों की जांच, घुटने मिल रहे है या नहीं, फ्लैट फिट, हाथ पैर टूटा हुआ है या नहीं, इसकी अच्छे से जांच की गई। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि 32 अभ्यर्थियों में से कोई भी अनफिट नहीं निकला। इसके बाद सभी को सफल होने का प्रमाण पत्र दे दिया गया। मेडिकल सोमवार तक जारी रहेगा। इसके बाद सभी फिट अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। इसमें सभी की आवेदन के अनुसार योग्यता और उसके आधार पर सभी प्रमाण पत्रों एवं चरित्र प्रमाण पत्रों को चेक किया गया। टीम में नोडल अधिकारी डाक्टर रमेश चंद्रा, डाक्टर दीपक, डाक्टर वीपी सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार, डाक्टर रामनिवास, राजकुमार, संजीव आदि मौजूद रहे।