फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टियां होने पर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उल्टियां होने पर युवक की मौत
विज्ञापन

शामली।
शहर में अजंता चौक पर बृहस्पतिवार रात युवक की अचानक तबीयत खराब हुई और उल्टियां लगने पर वह सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां युवक ने दम तोड़ दिया। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी प्रवीण कुमार (25) बृहस्पतिवार शाम किसी कार्य से शामली आया था। रात करीब आठ बजे वह शहर में अजंता चौक के पास खड़ा था, तभी उसकी तबीयत खराब हुई और उल्टियां करने लगा। इसके बाद युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवक को उठवाकर अस्पताल भिजवाया। वहां पहुंचने पर युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना दिए जाने पर युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें