फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के मामले में एसपी दफ्तर पर पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई करो
विज्ञापन

शामली। चौसाना चौकी क्षेत्र में हुई युवती के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसके पिता पर जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित परिजन एसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को थाना झिंझाना क्षेत्र की चौकी चौसाना के एक गांव निवासी लोग एसपी ऑफिस पर पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर बताया कि 10 जून को एक युवती पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में गई थी। वहां पर एक युवक ने युवती को अकेला पाकर उसको बदनीयती से दबोच लिया था तथा उसके साथ छेड़खानी की थी। इसके बाद युवती ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया था। शोरशराबा होने पर युवती का पिता भी वहां पहुंच गया था। युवक की इस हरकत का विरोध किया। आरोप है कि आरोपी ने पिता तथा युवती पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। आरोप है कि आरोपी के परिवार के लोग मामले में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें